मामले की जांच के बाद आरोपी आरक्षक को पहले निलंबित किया गया था, लेकिन निलंबन के बाद से वह फरार चल रहा था। प्रकरण की गंभीरता और विभागीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आरक्षक अरविंद मेढ़े को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े (आरक्षक क्रमांक 1211) के खिलाफ महिला की लिखित शिकायत के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की थी और अब विभागीय जांच व अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी का फैसला लिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून और अनुशासन से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

