मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना सिटी मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेवासपुर में हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा – 61(2), 190, 191(2), 191(3), 103(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत 07 आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।
मुंगेली:- सूचक प्रफुल सोनकर पिता रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी परमहंस वार्ड मुुंगेली अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.12.25 को नेवासपुर स्थित खेत में लगे धान फसल को झम्मन सप्रे तथा उसके परिवार के लोगों द्वारा काट रहे थे। जिसे पीड़ित जनक सोनकर द्वारा धान फसल को झम्मन सप्रे एवं उसके परिवार के लोगों को काटने से मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे सभी लोग एक राय होकर प्रफुल सोनकर (सूचक) के परिवार के सभी लोगो को मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी, डण्डा टंगिया एवं लोहे के रॉड से मारपीट करने से जनक सोनकर को सीना, पेट एवं सिर में गंभीर चोट आने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान पीड़ित जनक राम सोनकर का मृत्यु होने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी 1.झम्मन लाल, 2. दुजेराम सप्रे, 3. द्वारिका सप्रे, 4. हिरौदी सप्रे, 5. रूपनारायण आहिरे एवं 6. प्रणय साहू को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा 103(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण के फरार आरोपी विमल सप्रे व अन्य की पतासाजी की जा रही थी।
घटना दिनांक से फरार प्रकरण के मुख्य आरोपी विमल सप्रे का लगातार पतासाजी के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर की सूचना पर दिनांक 23.12.2025 को हिरासत लिया गया जिससे बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी विमल सप्रे द्वारा जुर्म कारित स्वीकार करने एवं घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डंडा को पेश करने पर आरोपी विमल सप्रे से जप्त किया जाकर आरोपी विमल सप्रे पिता झम्मन सप्रे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी विमल सप्रे के द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के घटना में सम्मिलित होने की जानकारी देने पर विधि से संघर्षरत बालक का पारिवारिक पृष्ठभूमि भरकर एवं फरार आरोपी विमल सप्रे को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में आरोपियों द्वारा विवेचना के दौरान षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर घटना कारित करना पाए जाने पर धारा 61(2) bns जोड़ी गई।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि भानुप्रताप बर्मन, मधुकर रात्रे, प्रआर. चन्द्र कुमार धु्रव, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे, आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डड़सेना, अजय चन्द्राकर, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन की भूमिका सराहनीय रही।
पूर्व के गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. झम्मन लाल सप्रे पिता स्व.
भीखु राम उम्र 54 वर्ष,
2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष
3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष
4. हिरौदी सप्रे पति झम्मन सप्रे उम्र 45 वर्ष सभी निवासी नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली
5. रूपनारायण आहिरे पिता संतोष आहिरे उम्र 24 वर्ष निवासी खैरवार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली
6. प्रणय साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी सोढार थाना जरहागांव
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

