जांजगीर-चांपा 17 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अकलतरा में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों और युवाओं, ग्रामीणों स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। आजीविका ऋण मेला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 408 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 15 करोड़ 48 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई है।
जनपद पंचायत अकलतरा के कृशि उपज मण्डी में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत आयोजित आजीविका ऋण मेला के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण से जोड़ते हुए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कुल 228 प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए 803.38 लाख रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई। वहीं, अन्य योजनाओं के अंतर्गत 180 प्रकरणों में 745 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। ऋण मेला के दौरान हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश की प्रतियां वितरित की गईं, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाया गया।
इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत समाधान शिविर, रोजगार मेला, आजीविका ऋण मेला अन्तर्गत नियोक्ता कंपनी द्वारा नियुक्ति पत्र, बैंक द्वारा चेक और बिहान योजना द्वारा आजीविका गतिविधि संचालन/प्रोत्साहन हेतु राशि स्वीकृति पत्र और लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। शिविर में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप स्वरोजगार, रोजगार एवं आवास के क्षेत्र में योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। आवास हितग्राहियों समूह की दीदियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इसके साथ ही जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदो पर भर्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। मेले में औद्योगिक पदों हेतु बी.ई./बी.टेक./आईटीआई तथा अन्य पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। आज आयोजित रोजगार मेला में 39 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिसमें 10 सिक्यूरिटी गार्ड, 4 सेल्स ऑफिसर व 8 वेदांता स्किल ट्रेनिंग के लिए कुल 22 युवाओं का चयन किया गया है। सभी चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम, पवन यादव, पूर्णिमा कश्यप प्रभा सिंह, पंकजनी धीमर, रोजगार अधिकारी, अंत्यवसाय शुक्ला जी, मत्स्य, रेशम, आरसेटी, एलडीएम कार्यालय, उद्यानिकी खदी ग्रामउधोग, पशुपालन के अधिकरी सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त

