जांजगीर-चांपा, 17 दिसंबर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु 15 दिवसीय ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण सह कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम हथनेवरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, परियोजना अधिकारी श्रीमती ऋचा तिवारी, पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी साहू, सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान सहित संबंधित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यशाला में लैक्मे एकेडमी, बिलासपुर की प्रशिक्षिका सुश्री अंजली अग्रवाल एवं सहयोगी ऐश्वर्या द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सौंदर्य सेवाओं का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें थ्रेडिंग अन्य संबंधित अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बालिका सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण

