नई पीढ़ी का महाआरती के प्रति लगाव सनातन के लिए शुभ संदेश… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित राकेश शर्मा प्रसिद्ध भजन गायक (रायगढ़) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं प्रेमलता, आंचल, शकुंतला के साथ नारी शक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
आज पंडित राकेश वैष्णव ने कहा कि बजरंगबली की विशेष कृपा से हनुमान लला की महाआरती में सपरिवार शामिल होने का अवसर मिला है, इस हेतु हनुमान मंदिर परिवार को धन्यवाद देता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि नई पीढ़ी का महाआरती के प्रति लगाव सनातन संस्कृति के लिए शुभ संदेश है।
इस अवसर पर
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं पप्पू खर्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली एवं रिंकू निर्मलकर ने किया तो वहीं सुबह का श्रृंगार– अथर्व अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_सहस अग्रवाल के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था_ अमित तंबोली, पप्पू खर्रा एवं यातायात थाना, बनारसी होटल सक्ति द्वारा ५६ भोग चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक–संदीप देवांगन, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव के द्वारा कराया गया तो सुंदरकांड पाठ –
अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, पूनम ईश्वर साहू, यश साहू, आशीष अथर्व अग्रवाल के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी के प्रत्येक मंगलवार की महाआरती *हमारे हनुमान* यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया है रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

