धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26
सक्ती, 12 दिसम्बर 2025// खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर 2025 से राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान क्रय किया जा रहा है, जिसके लिए जिले के सभी 125 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ खरीदी करने के लिए काम आने वाले समस्त उपकरणों को दुरूस्त कर रखा गया है। इसके साथ ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समय-समय पर संबंधित अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का जायजा भी लिया जा रहा है, जिससे जिले के किसान आसानी से धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान बेच रहे हैं। सक्ती जिले के नया बाराद्वार तहसील के ग्राम सकरेली ब निवासी किसान ईश्वर प्रसाद जोशी ने धान खरीदी केन्द्र बाराद्वार बस्ती में अपना 62.4 क्विंटल धान विक्रय किया है l जोशी लगभग 3.50 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। और आधुनिक तकनीकों व मेहनत के बल पर हर साल बेहतर उपज प्राप्त करते हैं। जोशी ने बताया कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शीता से हो रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली शुरू होने से किसानों को अब उपार्जन केंद्र जाकर टोकन कटवाने की जरूरत नहीं है। वे अपने मोबाइल में ‘टोकन तुहर ऐप’ के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र पर अच्छी व्यवस्था और अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग देखकर खुशी हुई। किसान ईश्वर प्रसाद जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। और हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। किसान ईश्वर प्रसाद जोशी ने धान खरीदी केन्द्रों में किये गये बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

