कलेक्ट्रेट एवं प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास टोल से सुरक्षा को खतरा… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
नवीन जिला सक्ती के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन के ठीक पहले और प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एवं न्यायालयीन आवासीय परिसर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में टोल बैरियर संचालित हो रहा है जिसके पास रात _दिन बड़ी_बड़ी हाईवा गाड़ियां खड़ी रहती है जिससे वकीलों, कर्मचारियों, महाविद्यालयीन छात्र_छात्राओं के साथ आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है फलस्वरूप टोल बैरियर के स्थापना काल से इसके खिलाफ आवाज उठती रही हैं अब शक्ति कोर्ट के जेठा स्थानांतरण के करीब आते ही अधिवक्तागण इसके खिलाफ लामबंद हो गए हैं तथा आज जिला न्यायाधीश जांजगीर__चांपा के नगर प्रवास पर विश्राम गृह शक्ति में उनसे मिलकर अधिवक्ताओं ने इस संभावित समस्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही जिला कलेक्टर के नाम पर तहसीलदार सक्ती को ज्ञापन देते हुए इस समस्या के त्वरित निराकरण कर टोल बैरियर को अविलंब हटाने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास टोल बैरियर होने से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है तो वहीं अधिवक्ता संघ के सचिव सुरीत चंद्रा ने कहा कि टोल बैरियर की स्थापना नियमानुसार भी नहीं हुई है तथा इससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है फलस्वरूप टोल बैरियर को अविलंब नहीं हटाने पर जन समर्थन के साथ आंदोलन भी संभावित है। आज इन पलों में दिगम्बर चौबे, देवेंद्र निर्मलकर, महेश अग्रवाल, पीयूष राय, प्यारे लाल पटेल, मनोज जायसवाल, दादू चंद्रा, हीरा लाल, बबली पटेल आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

