सक्ती, 10 दिसंबर 2025// जिले में जारी धान खरीदी अभियान किसानों के लिए राहत और आत्मविश्वास का बड़ा आधार बन रहा है। समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से होने वाली खरीदी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। इसी क्रम में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान शंकर लाल साहू ने बताया कि इस वर्ष उनकी पैदावार उत्कृष्ट रही। उन्होंने रायपुरा धान खरीदी केंद्र में कुल 92.80 क्विंटल धान बेचा। शंकर लाल ने कहा कि ऑनलाइन टोकन सिस्टम के कारण अब उपार्जन केंद्रों में लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़तीं। टोकन तुहर ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त होने से किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रों में अब किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहती। त्वरित तौलाई, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। शंकर लाल का कहना है कि बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आगामी फसल की तैयारी भी सहज हो पाती है। किसान शंकर लाल ने सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

