दिव्यांग बच्चों के लिए समाज का सहयोग जरूरी – न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल
दृष्टिबाधित बच्चों के हित में जिला प्रशासन सजग – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो
सक्ती 4 दिसंबर 2025/प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। इस दौरान दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के दिव्यांग बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज का सहयोग जरूरी है ताकि वे भी पूरी सकारात्मकता से सामान्य जीवन यापन कर सकें। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दिव्यांग बच्चों के प्रदर्शन को तारीफ ए काबिल बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि जिला प्रशासन आप सभी दृष्टिहीन बच्चों के मदद के लिए तत्पर है। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वागत भाषण करते हुए मंचस्थ अतिथि एवं अभिभावकों से दृष्टिहीन बच्चों के जीवन को प्रकाशित करने सदा आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।
सर्व दिव्यांग कल्याण संघ के संरक्षक जसबीर सिंह ने विद्यालय के समस्याओं से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया तो वहीं संचालक बिंदेश्वरी आदिले ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के स्थाई भवन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का मंच संचालन उपाध्यक्ष दादू केवट ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन संस्थापक जसवंत आदिले द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, एस डी एम सक्ती अरुण सोम ने भी संबोधित किया। मंच पर सर्वमाननीय न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे, न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, सीजेएम सुश्री शुभदा गोयल, मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्य गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में मांगेराम अग्रवाल, प्राचार्य दुलीचंद साहू, प्राचार्य मनहर, स्काउट लीडर सुश्री कमलादपि गबेल आदि के साथ विद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाई।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

