जिला सक्ति दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज की जागरूकता वक्त की मांग… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज की जागरूकता वक्त की मांग है कि इन बच्चों को समाज का स्नेह_प्यार और मदद मिले ताकि दिव्यांग भी समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें, यह बात दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रैली के समापन पर थाना परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दृष्टिहीन बच्चों को समाज के प्रोत्साहन की जरूरत है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी लखन पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सब कंधे से कंधे मिलाकर आप सबके विकास के लिए तत्पर हैं।
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के द्वारा आज दृष्टिहीन बच्चों की रैली स्थानीय श्री शनि मंदिर से प्रारंभ होकर थाना परिसर में सभा में विसर्जित हुई जहां पुलिस थाना परिवार ने बच्चों को बिस्किट मिठाइयां वितरण किया। आज दृष्टिबाधित बच्चों की रैली भारत माता की जय…वन्देमातरम…
विकलांग दिवस अमर रहे… के उद्घोष के साथ विद्यालय परिवार के संस्थापक जसवंत आदिले, संचालक बिंदेश्वरी आदिले, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, सदस्य दादूराम केवट आदि के साथ ही अभिभावक एवं बच्चे पूरे जोश एवं उत्साह के साथ विकलांग दिवस पर लोगों को जागरूक करते चल रहे थे जिनके साथ_साथ स्काउट टीचर कमलादपि गबेल के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बच्चे कदमताल करते नजर आ रहे थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

