सक्ती, 03 दिसम्बर 2025// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त जिला सक्ती बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर, चाईल्ड हेल्प लाईन (1098) जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विकास विभाग सक्ती के संयुक्त टीम द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोरखापाली में ‘’बाल विवाह मुक्त सक्ती” का विशेष जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के संरक्षण, उनके अधिकार और संबंधित योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री दीप्ति चटर्जी के द्वारा बाल विवाह का कारण, बाल विवाह के परिणाम, बाल विवाह कानून के प्रावधान, बाल अपराध एवं सुरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया एवं बाल विवाह मुक्त सक्ती बनाने हेतू शपथ भी दिलाया गया। परियोजना समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाइन उमाशंकर कश्यप ने बच्चों को बताया कि किशोर न्याय (बालकों का देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, सायबर सुरक्षा, अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, बाल संरक्षण, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, देखरेख एवं संरक्षण वाले बालक एवं विधि से संघर्ष बालक और चाईल्ड हेल्प लाईन (1098) 24 घंटे आपातकालीन फोन एवं आउटरीच सेवा है। जिन बच्चों के लिए देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है, कोई भी चिंतित व्यक्ति निःशुल्क 1098 में फोन करके जरूरतमंद बच्चो का मदद् कर सकते है। संरक्षण अधिकारी सुश्री अंजना देवी के द्वारा बच्चों संस्थागत – बाल गृह, फास्टर केयर एवं आफ्टर केयर आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में अमितेश प्रजापति काउंसलर, स्वयं सहायता समूह, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बच्चों की उपस्थिति रही।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

