सक्ती, 03 दिसम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कसेरपारा सक्ती स्थित नव जीवन दिव्यांग विद्यालय, कसेरपारा सक्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सहायता प्रावधानों एवं अधिकारों के संरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आवश्यकतानुसार दिव्यांगजन को सहायक उपकरण भी प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

