सक्ति, 20 नवम्बर 2025 // युवाओं और विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आगामी 25 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन नंदेली खेल मैदान, सक्ती में उक्त तिथि को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। जिनके माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

