सक्ती 20 नवंबर 2025/कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और OTP-आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।
सावधान! OTP कभी शेयर न करें
विभाग ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से SIR फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या BLO आपसे OTP नहीं मांगता है।
मुख्य निर्देश और चेतावनी बिंदु:
*कॉल आने पर तुरंत मना करें: यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि “आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो OTP आया है, वह हमें दे दीजिए,” तो उन्हें तुरंत मना कर दें।
* BLO से सीधे संपर्क करें: कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि “मैं कार्यालय जाकर बात करूँगा/करूंगी या अपने BLO से संपर्क करूँगा/करूंगी।”
*दबाव या धमकी पर पुलिस को सूचना दें: अगर कोई व्यक्ति OTP मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।
विभिन्न राज्यों की पुलिस ने नागरिकों को ‘SIR फॉर्म’ भरने की प्रक्रिया से जुड़ी एक नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी (स्कैम) के प्रति आगाह किया है।
और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन में प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (OTP) किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
अधिक जानकारी के लिए:
* हेल्पलाइन नंबर: 1950
* सोशल मीडिया: @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

