सक्ती, 17 नवम्बर 2025// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा महापर्व शुरू हो गया है। इस महाअभियान को लेकर सक्ती जिले के किसानों में भी भारी उत्साह का माहौल है। धान खरीदी महापर्व के पहले दिन किसान श्री गेंदराम साहू ने देवरघटा धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय कर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में सक्ती जिले के पहले विक्रेता किसान बने। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वयं उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत किया और जिले में धान खरीदी की महाअभियान की शुरूआत हुई। किसान श्री गेंदराम साहू ने बिना किसी कठिनाई के अपना धान बेचा और 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर उन्हें धान का पूरा दाम मिलेगा। जो उनके लिए बहुत खुशी की बात है। किसान श्री गेंदराम साहू ने धान उपार्जन केंद्र देवरघटा में धान विक्रय कर वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर की है। उन्होंने बताया कि धान तौलने की प्रक्रिया बहुत व्यवस्थित रही। सोसायटी में मौजूद कर्मचारियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार नमी की जांच की और उसके बाद खरीदी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। श्री साहू ने यह भी बताया कि उन्होंने तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन बुक कराया था, जिससे उन्हें खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। किसान श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें धान की कीमत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगी, जिससे उन्हें इस वर्ष भी बेहतर लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी दर में की गई बढ़ोतरी किसान हित में एक अत्यंत सराहनीय कदम है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
बता दे कि यह महत्वपूर्ण अभियान 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत किसानों से उनकी उपज का सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू रूप से क्रय सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्यों की निगरानी प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

