
बलौदाबाजार ।पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा के सरकारी रेत चोरी करने वाले आरोपी मनोज कैवर्त्य ,रामकुमार यादव सहित अन्य 06 लोगों के खिलाफ पुलिस थाना लवन में 13 नवम्बर 2025 को बीएन एस की संगीन धाराए 305 ,3(5)के तहत अपराध दर्ज हुआ है।जेल जाने से बचने के लिए आरोपियों ने अपने वकील के माध्यम से सोमवार 17 नवम्बर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत लगवाया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों की जमानत को नामंजूर कर दिया है।सरकार के तरफ से लोक अभियोजक सरकारी वकील थानेश्वर वर्मा ने मजबूती के साथ दलील पेश किए जिसके बाद आरोपियों के जमानत के रास्ते बंद हो गए।जिला एव सत्र न्यायालय के फैसले के बाद अब आरोपियों की जेल का रास्ता खुल गया है ,सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सभी आरोपी अब छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय बिलासपुर जा सकते हैं अब देखना होगा कि उच्च न्यायालय बिलासपुर से आरोपियों को राहत मिलेगी या पिटीशन दाखिल के पूर्व सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हो पाती है यह तमाम पहलुओं पर स्पष्ट परिणाम कुछ दिनों में साफ हो जाएगा, फिलहाल रेत चोरी के सभी आरोपी ट्रैक्टर सहित गॉव से फरार हैं कहा जाकर छिपे हुए हैं यह पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।जिला के इतिहास में पहली बार सरकारी रेत चोरी पर कानूनी हंटर चला है।जो सबके लिए एक संदेश है कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के साथ कानून की हंटर चलती है तब स्थिति कैसा होता है।आपको बताते चले कि पुलिस इन सभी चोरो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष जल्द पेश करेगे ऐसी अपेक्षा लवन पुलिस से आमजन मानस को है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

