जांजगीर-चांपा 10 नवंबर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी सहसराम द्वारा पेंशन दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी राधा बाई द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी निवासी श्रीमती रामायण बाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बरपाली निवासी संजय गोपाल राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार निवासी चंद्रिकाबाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

