जांजगीर-चांपा 10 नवंबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी हिमांशु डोंगरे के निर्देशन में बलौदा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आर. एफ. 55 कटरा परिसर में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही वन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा की गई। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.पी. राठिया के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर बनी अवैध झोपड़ियो एवं झालो को हटवाया। इस कार्यवाही में कुल 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। दल ने मौके पर उपस्थित निवासरत लोगो को समझाईस दी तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी एस. पी. राठिया ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण वन अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्यवाही कर वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबध्द्ध है। इस कार्यवाही में उड़नदरता प्रभारी टेकराज सिंह सिदार, वनरक्षक अशोक सोनी, अभिषेक कुर्रे सहित विभागीय अमले की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वन भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण से बचें तथा वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहयोग करें।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

