मतदाता सूची का SIR @ विशेष गहन पुनरीक्षण एक सकारात्मक एवं जरूरी पहल
भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि SIR की शुरुआत पहले उन राज्यों से होगी, जहां आगामी कुछ समय में चुनाव होने वाले हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में 28 अक्टूबर से मतदाता सूची का SIR अर्थात विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम की शुरुवात हो गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अर्थात विशेष गहन परीक्षण से निश्चित रूप से मतदाता सूची में जायज मतदाताओं की चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित होगी।
खासकर! वर्तमान परिवेश में मतदाता सूची में फर्जी मतदाता और फर्जी मतदान की शिकायत आम हो गई थी तब चुनाव आयोग की ओर राज्य में SIR की शुरुवात एक जरूरी और सकारात्मक पहल है जिसका समर्थन और स्वागत किया जाना चाहिए। अब चुनाव आयोग के अनुसार एक मतदान केंद्र पर 1000 मतदाता होंगे। SIR के द्वितीय चरण में अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। इस दरमियान वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा तथा नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आज रात से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

