आज राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में अखिल विश्व गायत्री परिवार के अखंडदीप कलश यात्रा का पूजन आरती के साथ स्वागत किया गया। विदित हो कि पंडित श्रीराम शर्मा के तप साधना के १०० वर्ष पूर्ण होने पर विश्व कल्याण हेतु मां महामाया की नगरी हसौद में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा २५१ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला_सक्ती के समन्वयक भगत साहू ने बताया कि ९_१२ दिसंबर २०२५ को आयोजित महायज्ञ में प्रथम दिवस_ कलश यात्रा, द्वितीय दिवस_ पर देव पूजन, संस्कार, संगीत प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तृतीय दिवस_ गायत्री महायज्ञ, संस्कार, संगीत, प्रवचन दीप महायज्ञ के साथ युवा महिषी डॉ चिन्मय पंड्या का उद्बोधन, चतुर्थ दिवस_ गायत्री महायज्ञ, संस्कार, तथा डॉ चिन्मय पंड्या द्वारा दीक्षा संस्कार तथा समापन व विदाई कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जा रहा है कि महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। साथ ही अखंड दीप यात्रा के समापन पर राम सप्ताह मंच कसेर पारा में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ता चितरंजय पटेल, गायत्री शक्ति पीठ परिवार के व्यवस्थापक राजकुमार पटेल, परिब्राजक आदि गायत्री परिवार के सदस्य एवं नारी शक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

