सक्ती, 24 अक्टूबर 2025 // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद थे। देश भर के राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण के बाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का भी स्पष्टीकरण किया गया। आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पहले जारी किए गए निर्देशों पर हुई प्रगति का आकलन किया, जिसमें उन्हें वर्तमान मतदाताओं का मिलान राज्य व केंद्रशासित प्रदेश में पिछले एसआईआर के अनुसार मतदाताओं से करना था। आयोग ने चुनाव वाले राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ एक-एक करके बातचीत भी की। यह सम्मेलन 10 सितंबर, 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी सम्मेलन की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों ने पिछले पूर्ण हुए एसआईआर के अनुसार अपने संबंधित राज्य व केंद्रशासित प्रदेश में मतदाताओं की संख्या, पिछले एसआईआर की अर्हता तिथि और मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुति दी थी।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

