तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी
सक्ती, 24 अक्टूबर 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित शाखाओं का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया गया है।
कलेक्टर तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर बालेश्वर राम प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा (आहरण एवं संवितरण अधिकारी सहित), भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख स्तर के अधिकारी,कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के स्वीकृति, निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अस्थायी अग्रिम की स्वीकृति एवं समूह बीमा का अंतिम निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति की नस्ती कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत करेंगेे। इसके साथ ही उन्हे परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, सहायक अधीक्षक समान्य, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व आंकिक शाखा, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व लेखा शाखा, वीडियो कान्फ्रेंस, राहत एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारी, आर.बी.सी. 6-4, न्यायिक शाखा, सांख्य लिपिक, व्यपवर्तन शाखा, जिला वक्फ बोर्ड कमेटी, देव स्थान एवं पुनर्वास शाखा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम नोडल अधिकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी, समाज कल्याण विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, नाप तौल विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

