शहीद स्मृति गार्डन, उर्दना में पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन
रायगढ़ 21 अक्टूबर 2025/ उर्दना स्थित शहीद स्मृति गार्डन में आज पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वित्त मंत्री चौधरी ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि समाज और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जिले के कई शहीदों के नाम पर स्टेडियम और उद्यानों का नामकरण किया जा चुका है तथा शेष शहीदों के नाम पर भी प्रमुख स्थलों का नामकरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकें। समारोह में उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

