शीर्ष पांच छात्र विचार और पांच स्टार्टअप को मिलेगा 51000 रुपए का नगद पुरस्कार
25 अक्टूबर तक किया जा सकता है आवेदन
सक्ती, 16 अक्टूबर 2025// रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा “छत्तीसगढ़ आइडियाथाॅन 2025” स्टार्टअप पिचेस एवं अवॉर्ड्स इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला सक्ती द्वारा बताया गया कि यह एक राज्यव्यापी पहल है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के बीच नवाचार, उद्यमिता और समावेशी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन राज्यभर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र समुदाय से 10 संभावनाशील विचार और 10 अभिनव स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा। इन्हें राज्योत्सव डेमोडेय पिचिंग इवेंट में अपनी अंतिम प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष 5 छात्र विचार एवं शीर्ष 5 स्टार्टअप्स को निम्नानुसार सम्मानित किया जाएगा। जिसमें नगद पुरस्कार 51,000 रुपए तक, आगे के विकास हेतु मेंटरशिप, राज्योत्सव मंच पर सम्मान एवं राज्योत्सव प्रदर्शनी मंडल में अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन करने का अवसर भी दिया जाएगा।
इसके साथ ही नवम्बर 2025 में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें प्रत्येक संभाग से (छात्र एवं स्टार्टअप श्रेणी) शीर्ष 3 विचारों का चयन किया जाएगा। इन्हें भी नगद पुरस्कार एवं स्थानीय इनक्यूबेटरों के माध्यम से मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता और कार्यक्रम में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 तक है। सक्ती जिले के सभी छात्र समुदाय (उम्र 15-35 वर्ष) एवं स्टार्टअप से अनुरोध है कि वे ऑनलाईन पोर्टल https://startupchhattisgarh.sanchiconnect.com/programs/apply/sta3483/startup-chhattisgarh-ideathon अंतर्गत एप्लाई बटन पर जाकर अपने नवीन आइडिया एवं स्टार्टअप को 25 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जिला सक्ती में संपर्क किया जा सकता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

