जांजगीर-चांपा 09 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खनिज रेत हेतु नई नीति छत्तीसगढ़ गौण खनिज रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 लागू की गई है। इस नियम के तहत गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल के जरिए किया जाना है। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया जैसे निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी, बोलीकर्ता का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन आदि सभी कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।
खनि अधिकारी ने बताया कि गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन हेतु ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के अंतर्गत एमएसटीसी पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में जारी निविदा, टेंडर का अवलोकन, बोली प्रतिभूति देखने, इच्छुक बोलीदारों द्वारा पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने, आवेदन शुल्क एवं बोली प्रतिभूति राशि जमा करने आदि से संबंधित प्रशिक्षण, कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण, कार्यशाला कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर के प्रार्थना सभा कक्ष में 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ता इसमें शामिल हो सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

