जांजगीर-चांपा 09 अक्टूबर 2025/ शासन द्वारा राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए अब ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। अब हितग्राहियों को ई-केवाईसी के लिए राशन दुकान जाने की आवश्यकता नहीं है। यह कार्य घर बैठे मोबाइल फोन से किया जा सकता है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल एप मेरा ई-केवायसी राशन कार्ड (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। उक्त एप के माध्यम से सभी राशनकार्डधारी हितग्राही आधार फेस रिकग्निशन के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं।
ई-केवाईसी प्रक्रिया –
एप इंस्टॉल करने के बाद राज्य का चयन करें, मोबाइल का लोकेशन ऑन करें। आधार नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। कैप्चा भरने के बाद कार्ड विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद फेस ईकेवायसी के विकल्प पर क्लिक करें, कैमरा ऑन होते ही चेहरे को कैमरे के सामने रखें। चेहरा मैच होते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक है। जिला खाद्य अधिकारी सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करें, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

