वर्ष 2024-25 में 30512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा नवगठित जिला सक्ती
ग्रामीणों का पक्का घर का सपना हो रहा पूरा
सक्ती, 06 अक्टूबर 2025 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले ने आवास निर्माण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नवगठित सक्ती जिला निरंतर उपलब्धियों की ओर आगे बढ़ रहा है। नवगठित सक्ती जिले की इस विशेष उपलब्धि पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है। सक्ती जिला इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चन्द्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 से 2023 तक 44,319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो 95 प्रतिशत् की उपलब्धि है। इनमें जिला गठन उपरांत 10,182 आवास शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना अंतर्गत जिले में अब तक 30,512 आवास पूर्ण कर सक्ती राज्य का तीसरा ऐसा जिला बना है, जिसनें 30 हजार से अधिक आवास निर्माण कार्य पुरे किए है। इस प्रकार 2016 से अब तक 74831 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। सक्ती जिला द्वारा नवगठित जिला होने के बाद भी यह उपलब्धि हासिल करना ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में प्रदेश स्तर पर मील का पत्थर है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

