भारतीय संस्कृति का मूल भाव वसुधैव कुटुंबकम्… तारिणीश गौतम, मुख्य वक्ता
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर सुभाष उप नगर शास्त्री नगर बस्ती का विजयादशमी महोत्सव शारदा श्री उद्यान में आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सेवक बड़ी संख्या में पथ संचलन करते हुए समारोह स्थल में पहुंचे जहां शारीरिक प्रमुख नरेश सिंह के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने दंड संचलन, योग तथा शारीरिक अभ्यास प्रदर्शन के साथ ही शस्त्र पूजन किया गया। पश्चात कुंदन सिंह ने मंचासिन अतिथि नगर संघ संचालक प्रदीप शर्मा, तारिणीश गौतम मुख्य वक्ता (कुल सचिव, अटल विश्व विद्यालय), लव चौबे कार्यक्रम अध्यक्ष का परिचय दिया।
इन पलों में मुख्य वक्ता तारिणीश गौतम ने विजया दशमी उत्सव को संबोधित करते हुए बताया कि संघ सौ वर्ष का हो चुका है अर्थात हम भी शतायु प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में युवा शक्ति सशक्त है तथा भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् के भाव पर आधारित है अर्थात संघ परिवार भाव से संपूर्ण विश्व के रक्षण_पोषण पर विश्वास रखती है और इसी संस्कृति के पोषण_संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनवरत प्रयत्नशील है जिसमें हमें अपने युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना होगा।
नरेश सिंह ने एकल गीत प्रस्तुत किया तथा मनीष गौरहा (बस्ती प्रमुख) ने आभार प्रदर्शन किया।
इन पलों में नरेंद्र साव, रत्नेश (शारीरिक प्रमुख), उमेश दुबे (कार्यवाह), सुभाष वारे, सुभाष गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि स्वयं सेवकों साथ नगर के नारी शक्तियों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज बरसते पानी में पथ संचलन के साथ स्वयं सेवकों के द्वारा शारीरिक अभ्यास, योग एवं दंड चालन का जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा बारिश में भी बड़ी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति रही।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

