जिलेवासियों को अब मिलेगी डायलिसिस मशीन की सुविधा
सक्ती, 01 अक्टूबर 2025// लोकसभा क्षेत्र जांजगीर‑चाम्पा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज सक्ती स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) में डायलिसिस मशीन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस सुविधा से अब सक्ती जिले के किडनी रोगी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। लेकिन अब सक्ती जिले में ही डायलिसिस मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से आमजन को बहुत सुविधा होगी।
डायलिसिस मशीन के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि एम.सी.एच. अस्पताल को भविष्य में और अधिक उन्नत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा मंे हम लगातार कार्य कर रहे है। जिले में जिला अस्पताल बनाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इसकी सुविधा भी जिलवासियों को मिलेगी। वर्तमान में कम समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती और एम.सी.एच. अस्पताल में जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज सक्ती नगर सहित जिले के लिए गौरव की बात है कि आज डायलिसिस मशीन का शुभारंभ हुआ है। जिले में और भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा कि- कम समय में एम.सी.एच. अस्पताल ने जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सभी का सामूहिक प्रयास है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कि पूरी टीम एकजूट होकर काम कर रही है, और इसी एकजुटता के कारण हम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में सक्ति जिला, स्वास्थ्य सेवाओं में और भी समृद्ध होगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचन्द्र, जिला पंचायत जांजगीर उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा, धनंजय राम, राम नरेश यादव, मांगेराम अग्रवाल, प्रेम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जीवनदीप समिति सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल, प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र सिदार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री कीर्ति बड़ा सहित अस्पताल के चिकित्सकगण, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थेे।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सेवा पखवाड़ा और रजत जयंती के अवसर पर आज एमसीएच अस्पताल सक्ती में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाने थीम गीव ब्लड होप टुगेथर व्ही सेव लाईव सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाते हुए, कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह चरम पर रहा और उन्होने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान कर रक्त की हर बूंद जीवन की नई उम्मीद का संदेश जीवंत कर दिया।
एमसीएच अस्पताल सक्ती में विशेष स्वस्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज एमसीएच अस्पताल, सक्ति में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और आम नागरिक शामिल हुए। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच और उनकी जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगडे एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई। सांसद श्रीमती जांगडे ने इस अवसर पर जनता के बीच उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष रूप से ब्लड शुगर और रक्त चाप जांच करवाई, जिससे आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने हृदय रोग, डायबिटीज, दंत स्वास्थ्य और सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी जाँच और परामर्श उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को चिकित्सकीय सलाह के साथ-साथ पोषण, जीवनशैली और व्यायाम संबंधी जानकारी भी दी गई। इस आयोजन ने न केवल वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक कल्याण की भावना को भी मजबूत किया। एम.सी. एच. अस्पताल, सक्ति में आयोजित यह विशेष शिविर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, समाज सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में आयोजित किया गया।










ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

