आरोपीयों से
चोरी ट्रेलर वाहन जब्त किया वाहन चोरी में गये जेल
रायगढ़, 1 अक्टूबर । कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग से चोरी हुए ट्रेलर वाहन की बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख रूपये की संपत्ति बरामद किया है। प्रार्थी अश्वनी कुमार मिश्रा ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ट्रेलर गाड़ी क्रमांक एनएल-01-AG-6465, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है, 26 सितंबर की रात को चिराईपानी पार्किंग से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जांच में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर 1 अक्टूबर को पतरापाली जिंदल पार्किंग के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सफीक खान निवासी दरंगखार, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) और एक किशोर के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पार्किंग में रेकी कर खुले गेट और चाबी लगे ट्रेलर को चोरी किया और उसे रांची ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। 26 सितंबर को वाहन चोरी कर झारखंड लेकर जा रहे थे, जिसे रांची में बेचने का प्लान था लेकिन रास्ते में लैलूंगा के पास वाहन गड्ढे में फंस जाने से वे उसे छोड़कर बस से वापस रायगढ़ लौट आए थे।
आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने चोरी हुआ ट्रेलर बरामद कर लिया। मामले में एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी सफीक खान को न्यायालय में पेश किया गया वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस बड़ी चोरी का खुलासा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक शुभम तिवारी, सुरेन्द्र भगत और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

