जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, उपलब्ध संसाधन तथा आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ रावटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपूर्ण एवं प्रगतिरत आवासों का कार्य शीघ्र गति से कराया जाए तथा अक्टूबर माह तक सभी आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के लाभार्थियों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समयबद्ध कार्यवाही न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत कृषि-आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो और रोजगार सृजन भी हो सके। उन्होंने कहा कि पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी एवं सूअर पालन शेड जैसे स्थायी संपत्ति निर्माण कार्यों को अधिक से अधिक स्वीकृति दी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मनरेगा एवं आवास विभाग की टीम, जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ, पीओ, बीपीएम, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

