जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2025/ जिले में कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत समुचित देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभान्वित बच्चें कलेक्टर जन्मेजय महोबे से मिलकर उत्साहित हुए। कलेक्टर ने बच्चों तथा उनके वर्तमान संरक्षकों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं समग्र सुरक्षा संबंधी जानकारी ली एवं बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी एवं अध्ययन सामग्री भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से जुड़े इन बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा समय-समय पर निरंतर निगरानी एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल उपस्थित थे।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

