डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी के माध्यम से किए गए फसल सर्वेक्षण का विशेष ग्राम सभा में कराए पठन – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
सक्ती, 30 सितम्बर 2025 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी के माध्यम से किए गए फसल सर्वेक्षण का विशेष ग्राम सभा में पठन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन कराया जाना है। उन्होने ग्राम सभाओं में ग्राम के समस्त कृषक जिनका एग्रीस्टेक पंजीयन है एवं जिनके जमीनो के फार्मर आईडी पंजीकृत हो चुके है उनकी सूचना पंचायत भवनों में चस्पा करने तथा विशेष ग्राम सभाओं में पठन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-केवाईसी अपडेटेशन से शेष बचे हुए शासकीय अधिकरियों कर्मचारियों की जानकारी ली तथा अब तक ई-केवाईसी अपडेट न कराए जाने के कारणों की जानकारी लेते हुए इनका निराकरण कर सभी अधिकरियों कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी अपडेट कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित वय वंदन योजना, चिरायु योजना, जिला मेडिकल बोर्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्रो का संचालन, आयुष्मान कार्ड निर्माण की सप्ताहित प्रगति सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यो की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक मे कलेक्टर द्वारा तहसीलवार डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी कार्य, फसल प्रविष्टि, विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जगदलपुर में आयोजित हुए 25 वें राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों एडविना कांत, विराट धीवर और शोभा सिदार को मिठाई खिलाकर जनरल नॉलेज के बुक देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बता दे कि जगदलपुर में आयोजित हुए 25 वें राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में एडविना कांत ने गोला फेंक और ऊचीं कूद में दो स्वर्ण पदक, विराट धीवर ने रिले रेस में रजत पदक और शोभा सिदार ने 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कलेक्टर ने स्वस्थ भारत सशक्त परिवार के एप्प पोर्टल में डाटा एन्ट्री के लिए योगेश को किया सम्मानित
समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्वास्थ्य विभाग के राष्टीªय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत जिला डेटा प्रबंधक योगेश धीवर को स्वस्थ भारत सशक्त परिवार के एप्प पोर्टल में बेहतर तरीके से डाटा एन्ट्री के लिए उन्हे सम्मानित किया। बता दे कि स्वस्थ भारत सशक्त परिवार के एप्प पोर्टल में डाटा एन्ट्री में सक्ती जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

