जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने गंभीर अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई करते हुए जिले के दो ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव रमाशंकर कश्यप के खिलाफ जनपद पंचायत बम्हनीडीह द्वारा गठित जांच दल ने पाया कि पंचायत के 13 कार्यों में लगभग 6 लाख 55 हजार 324 रुपए की राशि का अनियमित व्यय किया गया है। कई स्थलों पर कार्य नहीं पाए गए। सचिव से मांगे गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सचिवों का आचरण लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना की श्रेणी में पाया गया, जो छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

