सक्ती, 29 सितम्बर 2025 // राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन करने से पूर्व एग्रीस्टेक पोर्टल के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भुइया साफ्टवेयर में किये गये फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टि की रैण्डम सत्यापन हेतु मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के संचालन के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला खाद्य अधिकारी एवं उनके टीम द्वारा प्रथम पाली दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक विकासखंड सक्ती एवं जैजैपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों को एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक विकासखंड जैजैपुर एवं मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारियों को संबंधित जनपद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके तहत 3 स्तर पर फसल प्रविष्टि की रेण्डम सत्यापन किया जाना है। प्रथम चरण में एप्प के माध्यम से खसरों का सत्यापन जिला कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित राजस्व, कृषि, पंचायत, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। सत्यापन में प्रविष्टि गलत पाये जाने पर उस प्रविष्टि को भौतिक सत्यापन के आधार पर सुधार किया जाएगा। इस हेतु प्रथम चरण में सत्यापन कार्य के लिए जिले के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण दिया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

