कलेक्टर और सीईओ ने टी.बी. मरीजों को निक्षय मित्र किट का किया वितरण
सक्ती, 29 सितम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सिंघनसरा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सक्ती सीईओ वासु जैन की उपस्थिति में महिलाओं और माताओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई तथा परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कलेक्टर तोपनो एवं सीईओ जैन द्वारा ’टी.बी. मरीजों को निक्षय मित्र किट का वितरण किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत आज सिंघनसरा में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नारी स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर महिलाओं और माताओं को मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को पोषण, टी.बी. उन्मूलन, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, आयुष्मान कार्ड का लाभ, तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने एवं महिलाओं को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” के संकल्प से जोड़ने और जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, डीपीएम सुश्री किर्ती बाड़ा, बीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

