महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल… अधिवक्ता चितरंजय
नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२३ वीं महाआरती में पूज्य जया मिश्रा जी (कथा वाचिका वृन्दावन) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
आज कथा वाचिका जया मिश्रा ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में शामिल होकर मुझे नई ऊर्जा की अनुभूति है जिससे मेरी थकान हो दूर गई जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार साधुवाद का पात्र है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभ कामनाएं देते हुए कहा महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में मिसाल कायम कर रही है तथा श्री सिद्ध हनुमान का यह कदम अनुकरणीय है
आज सुबह का श्रृंगार अंजलि बृजवासी (जन्मदिन पर) तथा शाम का श्रृंगार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार व ने किया। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली एवं उमेश पान सेंटर ने चढ़ाया गया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव
तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत, अंजलि बृजवासी की ओर से कराया गया तथा महामाया महिला भजन मंडली ने संगीतमय भजन प्रस्तुत किया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

