सक्ती, 23 सितम्बर 2025// भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जिले में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की जानी है। इसकी तैयारियों को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा पूर्व सतर्कता और बाढ़ बचाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों की वास्तविक परख करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

