सर्वाधिक सुपोषित पंचायतों वाले जिले भी होंगे सम्मानित
सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान में धमतरी की 132 ग्राम पंचायतें पात्र
धमतरी 03 अप्रैल 2025
भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश की सबसे सुपोषित एक हजार ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सबसे अधिक सुपोषित पंचायतों वाले पहले तीन जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। धमतरी जिले में इस अभियान के लिए 132 ग्राम पंचायतें पात्र हुईं हैं। धमतरी विकासखण्ड में 35, कुरूद विकासखण्ड में 25, नगरी विकासखण्ड में 57 और मगरलोड विकासखण्ड में 15 ग्राम पंचायतों को इस अभियान में शामिल किया गया है। अभियान के तहत इन पंचायतों में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और सत्यापन दूसरे राज्यों के निरीक्षण दलों तथा केन्द्र सरकार के निरीक्षण दल द्वारा किया जाएगा। अभियान में शामिल इन पंचायतों की समीक्षा पोषण ट्रेकर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निरंतर की जाएगी। निरीक्षण दलों द्वारा केन्द्र स्तर पर पाई गई वास्तविक स्थिति और पोषण ट्रेकर में की गई एंट्रियों के आधार पर सर्वोत्कृष्ट सुपोषित ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। सर्वोत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का थर्ड पार्टी असेसमेंट भी होगा तथा लाभान्वित हितग्राहियों का फीडबैक भी लिया जाएगा। सबसे सुपोषित ग्राम पंचायतों की घोषणा आगामी सितम्बर माह में की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि सुपोषित पंचायत अभियान के दौरान जिले की शामिल सभी 132 ग्राम पंचायतों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषण स्तर की सतत् निगरानी की जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी, पोषण आहार और गर्म पके भोजन के नियमित वितरण की भी मॉनिटरिंग होगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत संरचनाओं और संसाधनों जैसे क्रियाशील शौचालय, सुरक्षित पेयजल, बिजली आदि की जानकारी भी ट्रेकर एप में दी जाएगी।
क्रमांक-16/16/अमित
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

