सक्ती, 03 अप्रैल 2025 // राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ किया गया है। इस योजना के तहत् चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।
जिला सक्ती अंतर्गत तहसील डभरा के ग्राम किरारी निवासी श्रीमती द्विज कुवंर पटेल, पति श्री चितरंजन पटेल विगत कई वर्षों से कैंसर नामक बिमारी से पीडित थी। श्रीमती द्विज कुवंर पटेल ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था l श्रीमती द्विज कुवंर पटेल ने बताया कि बेस्ट कैंसर का उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् करवाई है l उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् उपचार हेतु सहायता राशि स्वीकृति किया गया था। जिसके तहत उन्होंने ने निःशुल्क उपचार करवाए है और वर्तमान में श्रीमती द्विज कुवंर पटेल स्वस्थ्य होकर अपने निवास स्थल में चिकित्सकों के द्वारा प्रदाय औषधी लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। जिसके लिए श्रीमती पटेल ने मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

