प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग पुरुष… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती ने आज नगर में अवस्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में बच्चों को फल वितरण किया ।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े के साथ जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू के साथ भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ_श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज कार्यक्रम के शुभारंभ में दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने संगीतमय मधुर स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया तो वहीं दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से युग पुरुष हैं जिनके कार्यकाल में देश की अस्मिता के सम्मान के साथ भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में स्थापित हुई है तथा देश में लगातार भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का पुनर्स्थापन हो रहा है तथा आज ऐसे व्यक्तित्व के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम के माध्यम से हमें याद किया गया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के प्रति हम विद्यालय परिवार की ओर से साधुवाद व्यक्त करते हैं। इन पलों में विद्यालय की प्राचार्य ज्योति महंत एवं नीतू टंडन, विद्यालय के अध्यापक गण के साथ विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

