जांजगीर-चांपा 17 सितम्बर 2025/ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राज्य सलाहकार एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खोखरा, मुनुन्द, भडेसर, कुटरा एवं कुथूर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्वच्छाग्राहियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग दिया जाए और इस कार्य को दैनिक आदत का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा की और स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग एवं रखरखाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही संघ के अध्यक्ष, सचिव, स्व-सहायता समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

