सतीश जायसवाल जुझारु, जिज्ञासु एवं अध्ययनशील व्यक्तित्व के धनी…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व संरक्षक शपथ आयुक्त अधिवक्ता सतीश जायसवाल आज स्वर्गवास हो जाने पर अधिवक्ताओं ने उनके आत्मा की सद्गति शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त किया।
इन पलों में अधिवक्ता गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सतीश जायसवाल एक जिज्ञासु, जुझारु एवं अध्ययन शील व्यक्ति थे जो उनके जीवन में अंतिम दिनों तक नजर आया। वे हमेश कहते थे कि जानने_सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। आज उनके निधन से अधिवक्ता संघ शक्ति ने एक जुझारु, पर्यावरण प्रेमी और अपने कार्य के प्रति सजग व्यक्तित्व खो दिया। अधिवक्ता संघ शक्ति ने आज उनके निधन पर शोक सभा आयोजित कर न्यायालयीन परिवार के साथ अधिवक्तागण के द्वारा एडवोकेट सतीश जायसवाल के मृत आत्मा की शांति व सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रगट की गई। अधिवक्ता संघ के सचिव सुरीत चंद्रा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

