

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मत्था टेक पं. घनश्याम पांडे ने मनाया जन्मदिन
पंडित घनश्याम पांडे एक धर्म परायण व्यक्ति…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
नगर के शिव भक्त एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति पंडित घनश्याम पांडे ने अपने जन्म दिन पर आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच पूजन_ आरती के साथ माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इन पलों में १२० वीं महाआरती में शामिल पंडित घनश्याम पांडे को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने मंत्रोच्चार के साथ अक्षत_पुष्प वर्षा कर जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना किया। इस अवसर पर पंडित घनश्याम पांडे ने मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबका स्नेह_प्रेम सदा मिलता रहे तो वहीं मंदिर परिवार की ओर से संरक्षक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पंडित घनश्याम पांडे को धर्म परायण व्यक्ति बताते हुए उनसे आग्रह किया कि मंदिर परिवार को आपका हमेशा साथ मिलता रहे।
आज जन्मोत्सव के पलों में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव, कोंडके मौर्य, महेंद्र गबेल, अमित तंबोली, राकेश टंडन के साथ युवा अधिवक्ता मनोज जायसवाल, रामु जायसवाल, अनिल राठौर आदि शुभ चिंतकों व परिजनों ने उन्हें सौभाग्य हार एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

