जांजगीर-चांपा 11 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु आदि कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है, विशेष रूप से जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले में 21 ग्रामों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। चयनित ग्रामों में बुनियादी (स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका) आवश्यकताओं से संबंधित अधोसंरचना का निर्माण 25 विभिन्न घटकों के माध्यम से किया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आज विकासखण्ड नवागढ़ एवं विकासखण्ड अकलतरा के जनपद कार्यालय में आदि कर्मयोगी सेवा अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय अभिविन्यास सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभिविन्यास सह कार्यशाला में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखण्ड अकलतरा के चयनित 05 ग्रामों से 39 एवं विकासखण्ड नवागढ़ के चयनित 02 ग्रामों से पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, वन अधिकार समिति, मितानिन, पटवारी आदि उपस्थित थे।
स/क्र 01
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

