आज जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती, 09 सितम्बर 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ग्राम जैजैपुर निवासी श्रीमती रामिन बाई ने जमीन का बटवारा करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सुन्दरेली निवासी श्रीमती भुनेश्वरी, मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान बोकरामुडा के मार्जिन राशि भुगतान के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम झालरौंदा निवासी अभेराम चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त पुनः शुरू कराने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी हितेश कुमार चौधरी, पिलऊ राम सिदार ने यूरिया खाद नहीं मिल पाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डुमरपारा के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत डुमरपारा को नशा मुक्त करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी धनुष गीर गोस्वामी ने ईट बनाने हेतु अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम मड़वा निवासी अनुप कुमार उरांव ने पुनः सीमांकन हेतु स्मरण पत्र जारी करने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी आलोक कुमार सोनवानी ने मशरूम शेड निर्माण करने के लिए राशि उपलब्ध कराने सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी रोशन लाल, श्री छोटेलाल ने अक्टूबर नवम्बर माह में ईट बनाने हेतु अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

