बस्तर अंचल के किसानों को मिली राहत
रायपुर, 01 अप्रैल 2025
जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए कोसारटेडा जलाशय से पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि रबी फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान पिछले एक माह से इंद्रावती नदी से जलापूर्ति की मांग कर रहे थे।
इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खण्डसरा, नहरनी, केशरापाल, कुम्हली, फ़ाफनी, मूरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुडा के किसानों ने सिंचाई के लिये पानी की मांग की थी।
मंत्री श्री केदार कश्यप जी के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के पश्चात 1 अप्रैल 2025 को कोसारटेडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6 एमसीएम जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। इस बांध से किसानों को सिंचाई के लिए कुल 10 एमसीएम पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री कश्यप के इस पहल पर किसानों ने प्रसन्न्ता जताई है। किसानों ने मंत्री श्री केदार कश्यप को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों का अविलंब निर्माण कराने का आग्रह किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि श्री विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
15 / चंद्रवंशी
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

