युवा एवं महिला सामाज की रीढ़ हैं…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
युवा एवं महिला समाज की रीढ़ हैं तथा उनके सक्रिय सहभागिता से ही समाज की प्रगति संभव है, यह बात अघरिया समाज के वरिष्ठ नेता एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अखिल भारतीय अघरिया समाज परिक्षेत्रीय समिति_ असोंदा की बैठक में ग्राम समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज समाज में नारीशक्ति एवं युवाशक्ति जीवन के हर क्षेत्र में अपनी महत्ता को स्थापित कर रही है फलस्वरूप हम सब उन्हें समाज में भी कुछ बेहतर करने का अवसर प्रदान करेंगे तो निश्चित रूप से समाज में विकास की धारा बहेगी।
इसके रूप अंचल प्रभारी रेशम लाल पटेल ने समाज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए संरक्षक सदस्यता ग्रहण हारने पर जोर दिया तो वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष डमरूधर पटेल ने ग्राम समिति के गठन के अवसर पर ग्राम प्रमुख विजय कुमार पटेल, महिला प्रमुख देवकुमारी युवा प्रमुख कौशलेंद्र पटेल को संरक्षक सदस्यता प्रदान की। पश्चात सर्व सम्मति से ग्राम समिति के गठन के लिए अध्यक्ष विजय पटेल ने उपस्थित सभी अघरिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सबके सहयोग की कामना किया।
आज बैठक में क्षेत्रीय समिति के कोषाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने समापन उद्बोधन करते हुए कहा कि हमें अपने अघरिया होने पर गर्व होना चाहिए।
आज असोदा में आयोजित सामाजिक बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, अधिवक्ता टलेश्वर पटेल तुलसी पटेल, डोल नारायण पटेल, झनक राम, कौशल, भुनेश्वर, नरेंद्र, छोटेलाल, चंद्रशेखर, सतीश, युवराज, रामनारायण विनोद, दिनेश, राजेश के साथ ग्राम निवासरत सभी अघरिया परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

