सारंगढ़-बिलाईगढ़। सक्रिय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कमान महिला पत्रकार संजना देवांगन को सौंपी है। संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति संगठन में महिलाओं की भागीदारी और पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित करने का प्रतीक मानी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संजना देवांगन अपने अनुभव और मेहनत के दम पर जिले में संगठन को नई दिशा देंगी। पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्षता और समाजहित को प्राथमिकता दी है। डिजिटल युग में मीडिया की चुनौतियों और अवसरों को पहचानते हुए उन्होंने बार-बार यह साबित किया है कि पत्रकारिता केवल खबर देने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ बुलंद करने का माध्यम है।
संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकारों को संगठित करने, प्रशिक्षण देने और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में मजबूती आएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता को नई पहचान और सम्मान मिलेगा।
नियुक्ति के बाद संजना देवांगन ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और चुनौती दोनों है। वे संगठन के हर सदस्य के साथ मिलकर पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और गरिमा के लिए लगातार काम करेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संजना देवांगन की सक्रियता संगठन को और सशक्त बनाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

