जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 04.09.25
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडा को किया गया बरामद
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुध्द त्वरित कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
गिरफ्तार आरोपीगण
01. रवि श्रीवास उम्र 23 वर्ष साकिन संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा थाना-अकलतरा जिला-जांजगीर-चांपा
02. कन्हैया गोड उम्र 23 वर्ष साकिन संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा थाना-अकलतरा जिला-जांजगीर-चांपा
03. सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा थाना-अकलतरा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ई महेश राव निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर हाल गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा जो दिनांक 02.09.25 के करीबन 06.30 बजे के समय अकलतरा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास था तभी दो लोग बगल के टेबल में शराब पीने आये जो छोटा वाला साउड सिस्टम रखकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे, एक लडका पीले रंग का टी शर्ट पहना हुआ था वह बोला तुम बाहरी हो क्या शकल सुरत से बाहरी नजर आ रहे हो तब प्रार्थी बोला कि मै यही गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा में रहता हूं तब उन लोग प्रार्थी को बोले कि हमें घूर घूर के क्या देख रहा है कहकर उसे डंडे से मारने लगे प्रार्थी अपने हाथ से बचाव किया तो दूसरा ब्यक्ति गुस्से में आकर हत्या करने की नियत से चाकू निकालकर प्रार्थी के छाती में मार दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 421/2025 धारा 109, 296, 3(5) BNS BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।
हत्या के प्रयास जैसे अपराध को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन में एवं उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर एंव प्रदीप सोरी अनु. अधिकारी अकलतर के मार्गदर्शन में आरोपीगण 01.रवि श्रीवास 02. कन्हैया गोड 03. सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा सभी निवासी संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा थाना-अकलतरा को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो उपरोक्त तीनों आरोपी पूछताछ में घटना दिनांक व समय पर घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा बरामद कर आरोपीयो को विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

